माँझी(सारण)। नागरिकता संशोधन बिल’ और ‘एनआरसी’ बेरोजगारी निजीकरण साम्प्रदायिकता और बढ़ते अपराध के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओ ने शनिवार को माँझी प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया ।धरना को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि ‘एनआरसी’, ‘नागरिक संशोधन विधेयक’ और ‘सीएबी असंवैधानिक है’।उन्होंने कहा कि ‘भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से इस बात का उल्लेख है कि देश को धर्म के आधार नहीं बांटा जा सकता। आज देश जल रहा है।और सरकार धर्म के आधार पर भेदभाव किये जा रही है। यह ढपोर शंखी सरकार सिर्फ झूठ के बल पर टिकी हुई है। आज देश मे निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्हें नौकरी देने के बजाए पकौड़े तलने व बेचने का सलाह दिया जा रहा है।वो भी पकौड़े में प्याज कहा से आएगा। उस प्याज का दाम आसमान छू रहा है। एक तरफ बेटी बचाने बेटी पढ़ाने की बात कही जा रही है दूसरी तरफ बीएचयू में पढ़ रही बेटियों पर अपना अधिकार मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही है। जेनयू में निहत्थों पर लाठियां चलाई जा रही है। झूठे केस में फंसाया जा रहा है। प्रखंड राजद अध्यक्ष महेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना को ई सौरभ सन्नी नेहाल खान लालबाबू चौधरी हरि निवास गोस्वामी नागेन्द्र ठाकुर आदि ने सम्बोधित किया।