डोरीगंज एवं अवतार नगर मे बालू लदी आठ ट्रक एवं दो ट्रैक्टर जप्त , सात गिरफ्तार-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
डोरीगंज पुलिस ने थाने के पास वाहन चेकिंग के क्रम मे आठ बालु लदें ट्रक को जप्त किया है साथ ही सात चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम मे बालु लदी आठ ट्रक को जप्त किया गया है साथ ही मौके से सात चालक सिंगही सलेमपुर निवासी सोनु कुमार , नवलेश कुमार , सुनिल राय, खैरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गाँव निवासी शोभनाथ राय , मुजफ्फरपुर जिले के भगवान छपरा गाँव निवासी छोटेलाल साह , मुजफ्फरपुर जिले के पैगम्बरपुर गाँव निवासी मु मुमताज़ एवं गरखा थाना क्षेत्र के टहलटोला गाँव निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
वही दुसरी ओर अवतार नगर पुलिस ने थानाक्षेत्र के कोठिया गाँव के पास बालु लदी दो ट्रैक्टर को जप्त किया है । मौके से पुलिस को देख चालक फरार हो गए दोनो ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
यह जानकारी थानाध्यक्ष अजय सिंह ने दी ।




Recent Comments