
मांझी में पांच दिनों से जारी तेज हवा व भारी बरसात की वजह से केले के फसल को भारी नुकसान
मांझी।(सारण) पिछले पांच दिनों से जारी तेज हवा व भारी बरसात की वजह से स्थानीय किसानों द्वारा मांझी बलिया मोड़ के आसपास करीब 50 एकड़ में लगाई गई केले की फसल बुरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों ने बताया कि बरसात के पानी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उक्त भूमि पर लगाई गई केले की फसल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये बर्बाद हो गया। किसान जगमोहन चौहान ने बताया कि दुर्गापुर निवासी नागेन्द्र सिंह ओम प्रकाश सिंह धर्मेंद्र सिंह तथा बहोरन सिंह के टोला निवासी बिनय सिंह अमित सिंह और धनी छपरा निवासी नन्द किशोर सिंह आदि ने कड़ी मिहनत कर केले का बगान तैयार किया था। फल तैयार भी हो रहा था लेकिन आंधी पानी ने 75 प्रतिशत से अधिक की फसल बर्बाद कर दिया। डेढ़ करोड़ की लागत वाले उक्त फसल से तीन करोड़ की कमाई की उम्मीद थी। किसानों ने सरकार से समुचित मुआवजे की मांग की है।




Recent Comments