पीले चावल देकर किया  शौचालय बनाने के लिये  प्रेरित – 

ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण – 
पदम गोस्वामी
देवरी -राजस्थान 
 निकटवर्ती ग्राम पंचायत बील खेडा माल को ओ डी एफ़ मुक्त कराने के उद्देश से ग्राम सेवक महेश शर्मा ने ग्राम पंचायत के गाँवों में शनिवार व रविवार को  घर घर जाकर शौचालय बनाने व शौचालयों का उपयोग करने की सलाह दी ।उन्होने लोगो को बताया की जिसके घर में शौचालय नही है उनको आगे जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पायेगा । ग्राम सेवक व प्रेरक मोहन शाख्यबाल ने बताया कि शनिवार सुबह बील खेडा माल , गोयरा , घोघरा में  घर घर जाकर लोगो से सम्पर्क किया । साथ ही जिन लोगो के प्रधान मंत्री आवास आये है उनका  निरीक्षण किया । गोयरा में बंद पड़े पी एम आवासो का कार्य शुरू कराया और  प्रधान मंत्री आवास को नियमानुसार ही बनाने की सलाह दी । उसके बाद ग्राम पंचायत के सभी गाँवो में चल रहे मनरेगा की  तलाई कार्यों का निरीक्षण किया । ग्राम सेवक महेश शर्मा ने बताया की बुधवार 31 मई को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी व शर्मसार रेली निकाली जायेगी जिसमे ब्लॉक लेबल के सभी अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे । जिसमे लोगो को शौचालय बनाकर उपयोग करने की कसम दिलाई जायेगी ।