
भक्ति से ही प्रभु की प्राप्ति संभव: संत श्रीधर बाबा
🌞परमात्मा की पूजन से पहले अपने मां की पूजा करें
गड़खा(सारण)
गरखा प्रखंड के पचपतरा वनदेवी स्थान के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ के प्रवचन के दौरान पूज्य संत श्रीधर बाबा ने कहा कि प्रभु की प्राप्ति भक्ति से ही संभव है ,यदि मानव सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करें तो भगवान् भक्तों के आधीन हो जाते हैं उन्होंने कहा कि परमात्मा को पूजने से पहले अपने मां की सेवा करनी चाहिए।
सभी प्राणियों में परमात्मा की वास है अपने माता पिता और बड़े बुजुर्गों की आदर करनी चाहिए। धरती के भगवान माता पिता ही हैं सिर्फ मूर्ति ही नहीं मानव की भी सेवा करें। यज्ञ में संत विद्या भूषण जी महाराज सियाराम दास जी महाराज एवम स्वामी मुरारी बाबा का भी प्रवचन हो रही है ।
यज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच में हवन व पूजन हो रही है। प्रभु नाम के प्रभाव से आस-पास के गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भव्य भंडारा भी हो रही है। मेला खेल खिलौने लगे हुए हैं जिसे देखने के लिए प्रतिदिन सभी गांव से लोग जा रहे हैं




Recent Comments