नरेंद्र मोदी मोर्चा की दोसा जिला कार्यकारणी मीटिंग का हुआ आयोजन 
विशाल भारद्वाज का हुआ अभिनन्दन
भैरू सिंह राजपुरोहित
दौसा 25 जून।  राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहे संगठन नरेंद्र मोदी मोर्चा की आज दौसा जिला कार्यकारणी की मीटिंग का हुआ आयोजन जिला अध्यक्ष रंगलाल सैनी के नेतृत्व में ।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी मोर्चा के रास्ट्रीय संगठन मंत्री राजीव रंजन,प्रदेश प्रभारी अशोक बटवाल, संजय सक्सेना,प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, प्रदेश संगठन मंत्री विशाल भारद्वाज अतिथि के रूप में रहे मोजुद रहे ।
नरेंद्र मोदी मोर्चा की जिला कार्यकारणी की बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा की नरेंद्र मोदी मोर्चा का मिशन आम जन तक मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुचाना और आम जन को लाभानवित करना है और मिशन 2019 में पुनः रास्ट्रवादी मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर बढे यही एक मात्र मिशन है और हम सब को निष्ठा से इस मिशन को पूरा करना है ।
जिला अध्यक्ष रंगलाल सैनी ने और जिला कार्यकारणी सदस्यों ने अतिथियों का अभिन्दन माल्यार्पण कर किया वही विशाल भारद्वाज के प्रदेश संगठन मंत्री बनने के लिए सभी ने विशाल भारद्वाज का गर्म जोशी से अभिन्दन किया ।