सारण :मढौरा एसएफ़सी गोदाम पर ट्रक ड्राइवर  हाईटेंशन तार के संपर्क में आ हुआ जख्मी 

मढौरा (सारण)
मढौरा एसएफ़सी गोदाम पर चावल उतरवाने के क्रम मे ड्राइवर हाईटेंशन बिजली तार के चपेट मे आने से जख्मी हो गया ।बताया जाता है की शुक्रवार को ट्रक से चावल उत्तर रहा था की बिजली के चपेट मे आ ड्राइवर जख्मी हो गया ।गंभीर रुप से जख्मी ड्राइवर को स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से छपरा रेफर कर दिया गया ।घटना के विरोध में पालदारों ने ट्रक से खाद्यान्न उतारने से इंकार किया ।

पालदारों का कहना था की जब तक एसएफ़सी  गोदाम के ऊपर से गुजरने वाले हाईटेंशन तार को नहीं हटाया जाता है तबतक मजदूर ट्रकों से खाद्यान्न को नहीं उतारेंगे ।जख्मी ट्रक ड्राइवर नगरा अफौर निवासी 55 वर्षीय चन्द्रवीर सिंह बताया गया है ।