​कटिहार:सर्पदंश से महिला की मौत
 👈”दैनिक खोज खबर” के लिए फलका कटिहार से रुपेश कुमार👉
पोठिया ओपी थाना क्षेत्र के धुनिया टोला में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पोठिया पंचायत के धुनिया टोला निवासी मोहम्मद इजराइल की पत्नी रईसा खातून  (35 वर्ष) अपने घर-आंगन में साफ़-सफाई कर रही थी। जहरीले सांप ने पीछे से पैर में काट लिया। आनन-फानन में उसके परिजन प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन लड़के एवं दो लड़कियां हैं। पति मोहम्मद इजराइल आर्थिक तंगी की वजह से खो दिया है। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। 
मालूम हो कि परिवार इनके ही ऊपर आश्रित था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।