सारण :सड़क जाम करने वाले शरारती तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा – एएसपी

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
             थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में शराबी पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने व दारू-शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर आक्रोशित लोगों द्वारा किये गए सड़क जाम मामले में चिन्हित किये गए कुछ शरारती तत्वों पर पुलिस प्रथमिकी दर्ज करेगी. पूछने पर एएसपी मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सड़क जाम कर रहे शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर है.चिन्हित किये गये कुछ लोगों पर प्रथमिकी दर्ज किया जायेगा. वे लोग माहौल खराब करने में लगे थे. लगातार तीन घंटा तक एसएच73 जाम होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी. गाड़ी में सवार सभी यात्री परेशान दिखे . एसपी सारण के पहुँचने के बाद भी शरारती तत्व पुलिस के खिलाफ आपत्ति जनक बातें बोलते रहे. जिससे पुलिस उत्तेजित हो गई.एसएसबी जवानों तथा थाना पुलिस ने लाठी चटकाने लगी. इस दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. सभी लोग भागने लगे. पुलिस एक दर्जन से अधिक बाइक के चक्का को सुआ से घोंप कर हवा निकाल दिया.ये सभी बाइक आरोपी के घर के बगल में नेवारी बाजार में लगे हुए थे.