
छपरा/ तरैया
प्रखंड के विद्यालयों में एमडीएम प्रभारी ने चावल वितरण का किया शुभारंभ।जिसमें पहले दिन 15 विद्यालयों में बच्चों के अभिभावकों के बीच चावल का विरतण किया गया।जिसमें मध्य विद्यालय सरेया बसंत, कन्या मध्य विद्यालय तरैया,मध्य विद्यालय आकूचक में वर्ग 1 से लेकर वर्ग 8 के बच्चों के अभिभावकों के बीच चावल का वितरण किया गया।जिसमें वर्ग 1 से 5 के बच्चों के अभिभावक को 8 किलोग्राम एवं वर्ग 6 से 8 के बच्चों के अभिभावक को 12 किलोग्राम चावल का वितरण किया गया।एमडीएम प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के पन्द्रह विद्यालय में चावल का विरतण किया गया।शेष विद्यालय में जल्द से जल्द चावल का वितरण किया जाएगा।अगर चावल वितरण करने के बाद विद्यालय को और चावल की आवश्यकता है तो छात्र संख्या के अनुसार डिमांड देना आवश्यक है।ससमय डिमांड नही देने पर अगर एक भी बच्चा लाभ से वंचित होता है तो सारी जबाबदेही विद्यालय प्रधान की होगी।उक्त मौके पर प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह,कौशल किशोर सिंह कौशिक,महेश्वर सिंह,मो.असलम चितरंजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments