देवी सिंह जी भाटी की पुस्तक के विमोचन का भव्य कार्यक्रम जालौर में भी हुआ आज सम्पन्न
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
जालौर 24 जून। पूर्व मंत्री देवीसिंह जी भाटी द्वारा लिखित पुस्तक देशी इलाज एक घण्टे से एक माह में का विमोचन गत् दिनों राजस्थान के विभिन्न जिलों में सम्पन्न होने के पश्चात इसी कड़ी में आज शंकर वाटिका जालौर में कई गणमान्य जनप्रतिनिधियो गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ, पूर्व मंत्री देवीसिंह जी भाटी ने देशी इलाज की महत्वता पर प्रकाश डाला।
विमोचन सम्हारो का आयोजन पूज्य संत श्री पीर गंगा नाथ जी के सानिध्य में हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत ने की , भूपेंद्र देवासी, विधायक अमृता मेघवाल ,पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, अर्जुन सिंह देवड़ा, करण सिंह उचहियारड़ा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
वही इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक सूरज बाला , महामंत्री श्रीमती विमला बिश्नोई, श्रीमती सरोज कवर, श्रीमती सुषमा गोयल, कमला जी, प्रियंका देवड़ा, सुशीला सैन,पारष कवर सहित महिला मोर्चा की पूरी टीम भी रही कार्यकम में मौजूद और जालोर शहर के सैकड़ो गणमान्य जन इस कार्यकम्र में शरीक हुए तथा इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी से कई लोगों ने रूबरू मिल इलाज पूछा अपनी समस्याएं बताई और भाटी ने सबको इलाज के तरीके बताये ।




Recent Comments