सारण :डोरीगंज मे महिला से मारपीट , प्राथमिकी दर्ज
#*******************************#
डोरीगंज (सारण)
स्थानिय थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावा गाँव मे एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है 
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रायपुर बिंदगावा निवासी महन्त राय की पत्नी रिता देवी ने आरोप लगाया है कि गाँव के ही कृष्णा राय , रामकुमार राय , राजु राय , जितेन्द्र राय एवं अनिता देवी ने मेरे घर मे घुस कर गाली गलौज की एवं विरोध करने पर मेरे एवं मेरे पति के साथ मारपीट की साथ ही धमकी दी की जो तुमने थाने मे केस किया है वह उठा लो नही तो बर्बाद कर देंगे ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है ।