सारण : पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 30 अक्टूबर से सुरतपुर दियरा मे होगा , तैयारी अंतिम चरण मे –
#त्याग , समर्पण एवं संतोष से ही आता है सच्ची सेवा भाव – स्वामी राधव प्रपन्नाचार्य 
#दैनिक खोज खबर डेस्क 
डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के छपरा आरा पुल से सटे कोटवापट्टी रामपुर पंचायत के सुरतपुर दियरा के गंगा किनारे तट  पर 30 अक्टुबर से आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए तैयारी अंतिम चरण मे है ।
इस अवसर पर अपने शिष्यों को संबोधित करते हुए यज्ञ के आयोजक श्री त्रिदण्डी स्वामी के परम शिष्य स्वामी राधव प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मनुष्य मे त्याग , समर्पण एवं संतोष से ही सच्ची सेवा भावना आगमन होता है । बिना इन तीनों के सच्ची सेवा की कल्पना नही की जा सकती। इन तीनों के बिना की गयी सेवा स्वार्थ के लिए किया गया  कार्य होता है सेवा नही ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय एवं सचिव विश्वनाथ साह ने बताया कि यज्ञ के लिए सारी तैयारी लगभग पुरी कर ली गयी है । यज्ञशाला का निर्माण हो चुका है अन्य तैयारियाँ अंतिम चरण मे है ।

30 अक्टूबर को जलभरी होगा जिसके बाद 4 नवम्बर तक प्रतिदिन वृन्दावन वाले स्वामी दुर्गा पुजारी जी का रासलीला का कार्यक्रम होगा एवं  प्रतिदिन अयोध्या से आए महात्माओं का प्रवचन होगा साथ ही समाप्ति पर भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है ।
न्यूज़ इनपुट -दिगविजय सिंह बबलू