13_04_2017-12mth31-c-3

मोतिहारी:शिक्षक संघ ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया

मोतिहारी के शिक्षक करेंगे मुख्यमंत्री का विरोध

अतुल कश्यप दैनिक खोज खबर”मोतिहारी (पू.च):- बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। समान काम समान वेतन, सेवाशर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण की मांग के साथ मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों पर की जा रही दमनात्मकी कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यदि बिहार सरकार हमारे संगठन के साथ 15 अप्रैल तक सम्मानजनक वार्ता नहीं करती है तो चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में आ रहे मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा।

वहीं, प्रदेश महासचिव केशव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ता नहीं होने की स्थिति में बिहार के सभी जिले के शिक्षक मोतिहारी आकर मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे। मौके पर जिला सचिव नागेंद्र कुमार पांडेय, मो. फखरुद्दीन, विवेक भूषण, धर्मेंद्र कुमार ¨सह, रीता गुप्ता, राजेश कुमार रजक, ओमप्रकाश यादव, ठाकुर मुरारी, राजू कुमार, जावेद अहमद, रवि कुमार, शिव कुमार यादव, महफुजूर रहमान, श्रीनिवास प्रसाद, मो. तुफैल, अर¨वद पांडेय, नीरज कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार ¨सह, संजीव चौबे, रामएकबाल सहनी, दीप नारायण यादव, केडी राम, राम बहादुर राम, सतीश ¨सह, सरस्वती देवी, पूनम ¨सह, सुधीर यादव, ध्रुव प्रसाद, सुनील यादव, अजीत ¨सह, कौसर जहां, अर्चना मिश्र, गुड़िया कुमारी, तजीम कौशल, शर्मिला देवी, शबाना आजमी, नमीता कुमारी, निलम कुमारी, नीता कुमारी, सौरभ कुमार, रेयाजुल हक आदि उपस्थित थे।