डोरीगंज (सारण)03/11/24।बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता–पुत्र को किया जख्मी, घटना डोरीगंज थानाक्षेत्र के बदलपुरा का। घटना के बारे मे जानकारी के अनुसार सूर्यकांत सिंह उर्फ सोनू पिता उदय सिंह बदलपुरा दिल्ली से लौटे वे जैसे ही अपने घर के गेट पर प्रवेश कर रहे थे कि पैसन बाइक पर 3 अपराधी तथा लालरंग की पल्सर पर 4 अपराधीयों ने ताबर तोर फायरिंग कर पिता पुत्र को जख्मी कर दिया।घटना सुबह 7 -8 बजे की बताई जा रही है।