सारण के चिरांद मे 19 बीघा जमीन पर दलितों ने जमाया कब्जा
†*************************************#
प्रसासनिक पहल के बाद भी दलितों ने नही हटाया कब्जा -:
#*********************************#
भुस्वामी ने अालाधिकारियों से जमीन खाली कराने के लिए लगायी गुहार -:
#***********************************#
स्थानिय प्रसासन ने स्थिति की वरिय पदाधिकारी को दी जानकारी एवं अतिरिक्त पुलिस बल की माँग की -:
#************************************#
दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट 
डोरीगंज-:
डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद दिग्घी स्थित जमीन के एक बड़े भूखंड पर आनन फानन मे मंगलवार के रातों रातों अपना कब्जा जमा लिया था। अब उस जमीन पर धीरे-धीरे दलितों ने मचान,झोपड़ी गिराते हुए मवेशी बांधना भी शुरू कर दिये है। जबकि उक्त जमीन पर बुधवार को देर रात तक बांस की घेराबंदी के सिवाय कुछ नहीं था। वहीं जमीन पर अवैध कब्जा के बाद झोपड़ी, मचान व मवेशी बांधने को ले आशंकित है। जमीन मालिक जिले के प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर स्थानीय थाने से मदद के लिए गुहार लगा रहे है। लेकिन प्रशासन से उन्हें अभी तक जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाने मे कोई मदद  नहीं मिल पायी है।  चिरांद दिग्घी स्थित एक 19 बिगहा का एक बड़ा भूखंड है जो कि चिरांद निवासी राजकिशोर सिंह वगैरह के कब्जे में है। उस जमीन पर बाँस की कोठी लगा हुआ है तथा एक हिस्सा मे तपसी सिंह उच्च विद्यालय स्थापित है। उस जमीन को राजकिशोर सिंह के पुर्वजो द्वारा विद्यालय के लिए दान भी दिया है। इतना ही नहीं चिरांद मध्य विद्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भी जमीन राजकिशोर सिंह के पूर्वजों ने दान की है। बांस की कोठी वाले बड़े भूखंड गैरमजरूआ होने की पर अफवाह पर मंगलवार को रातो रात उसी कोठी से बांस काट उक्त जमीन की घेराबंदी कर दलित परिवारो द्वारा कब्जा जमा लिया गया। जिसके बाद बुधवार को सदर सीओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच चिरांद के राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार बैठा से जमीन की सही जानकारी मांगी। तो उन्होंने दूरभाष पर ही बताया था कि उक्त जमीन की जमाबंदी राजकिशोर सिंह वगैरह के नाम पर है। तथा इस जमीन का अद्यतन राजस्व भी जमा है। यह जमीन मालिक रिटर्न है। तथा यह जमीन कही से गैरमजरूआ नहीं है। यह रजिस्टरित 2 में  भी अंकित है।जिसके बाद सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने जमीन पर कब्जा जमाये लोगों से कहा कि आपलोगों का कब्जा अवैध है और कानूनन अपराध भी है। इसलिए आप लोग इस जमीन को खाली करें । जिसके बाद दो गांवो के बीच का तनाव भी कम हुआ। लेकिन बुधवार के देर रात तक तो जमीन पर स्थिति पहले जैसे ही थी लेकिन गुरुवार की सुबह होते होते दलित परिवार के लोगों ने उक्त जमीन पर कई झोपड़ी, मचान व मवेशी बांधना शुरू कर अपने कब्जा को मजबूती प्रदान कर दिये। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय है कि इस मामले पर प्रशासन अभी तक त्वरित कारवाई करती नहीं दिख रही है। जिससे तनाव की स्थिति बरकरार है। कहीं ऐसा न हो कि यहां भी बाथे जैसा नरसंहार की घटना कही घटित न हो जाये। वहीं राजकिशोर सिंह व उनके परिजनों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा कारवाई नहीं करने के कारण दलितों का मनोबल बढ़ा है। जिसके कारण वे लोग मेरे जमीन पर अपनी अवैध कब्जा को मजबूती प्रदान करने में निधर्क लगे हुए हैं ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार इस मामले को ले बताया कि उक्त जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को ले जिले के वरीय पदाधिकारियों को वहां की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जिले से वरीय पदाधिकारी व पुलिस बल की मांग की गयी है। पुलिस बल के आते ही अवैध कब्जा को हटा दिया जायेगा ।
सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त जमीन की स्थिति बता लोगों को जमीन खाली करने की बात कही गयी थी। लेकिन जमीन खाली करने के बजाए अपनी कब्जा को और मजबूत करने की बात मुझे मालूम नहीं है। यदि ऐसा है तो बलपूर्वक कारवाई के साथ जमीन को खाली कराया जाएगा ।