*सीवान में छात्र-छात्राओं को दिया गया स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड* 

*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
🔸सीवान: मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को नगर के महादेवा रोड स्थित जिला निबंधन व परामर्श केंद्र ( डीआरसीसी)के सभागार में एक समारोह आयोजित कर के जिले 42 छात्र- छात्राओं को बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड दिया गया.  इस मौके जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि अब पैसे के अभाव में किसी भी छात्र- छात्राओं की पढाई बाधित नहीं होगी. समारोह को संबोधित करते हुए सीवान विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार के इस जनकल्याणकारी योजना से जुझ कर सीवान के बच्चे अपने भविष्य निर्माण के दिशा में अग्रसर हो.समारोह को महाराजगंज विधायक हेमनारायण साह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर डीआरसीसी के प्रबंधक अख्तर अली ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम शुरु होने के बाद सीवान में अभी तक 698 छात्र- छात्राओं ने बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है. जिसमें डीआरसीसी के स्तर पर 362 आवेदनों की जांच पुरी हो चुकी है , और जांचोपरांत 106 छात्र- छात्राओं का क्रेडिट कार्ड स्वीकृति हो चुका है. उन्होंने बताया की अभी तक 53 छात्र- छात्राओं का क्रेडिट कार्ड पहले दिया जा चुका है और बुधवार के कार्यक्रम में कुल 42 छात्र- छात्राओं व उनके अनुपस्थिति में उनके अभिभावकों को दिया गया.