दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया ।टीईटी-एसटीईटी ऊत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पश्चिम चम्पारण ने वर्ष 2020 के लिये संघ के सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की इस दौरान प्रथम दिन चालीस शिक्षक शिक्षिकाओं को संघ की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान एवं शिक्षकों की अन्य विभागीय मुद्दो पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राहुल राज ने की एवं संचालन जिला संयोजक उपेंद्र कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडो में सदस्यता के लिए प्रभारी बनाये गए है जो प्रखण्ड अतर्गत सभी टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाएंगे एवं जिले के सभी टीईटी शिक्षकों से आग्रह किया कि वो संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करें। जिला कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान देने के लिए जल्द ही संघ द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी । संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं के लिए शुरू से ही प्रयासरत रहा है । जिला संयोजक उपेंद्र कुमार ने कहा कि नवप्रशिक्षित शिक्षकों के बकाया अंतर वेतन भुगतान के लिए संघ द्वारा पहल की जाएगी । बैठक में ममता शिखा , लवली कृष्णा , आकृति कुमारी वर्मा , ममता कुमारी , रेखा कुमारी , शबाना खातून , रंजू कुमारी , मनोज कुमार शर्मा , मनीष कुमार , मंजीत मांझी , दीपक कुमार बरनवाल , रविरंजन कुमार रत्नेश कुमार , अजय तिवारी , ओमप्रकाश गुप्ता , विनोद राम , शैलेन्द्र कुमार गुप्ता , त्रिलोकी कुमार , इमरोज अंसारी , सुजीत कुमार राव , सत्येंद्र कुमार , चंदन कुमार , धनंजय पांडेय , सूरज कुमार शर्मा , राहुल कुमार , मनीष कुमार , उमेश ठाकुर , अमरेंद्र कुमार , रोहित कुमार , अरविंद कुमार , बृजेश कुमार , महेंद्र कुमार , अरविंद कुमार , मदन प्रसाद , राजन कुमार गुप्ता , आदि शिक्षक उपस्थित रहें ।