⏭सीवान:पार्टी को मजबूत करने को ले जदयू प्रखंड कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

गुठनी से डा शम्भू यादव की रिपोर्ट गुठनी (सीवान):-गुठनी प्रखंड मुख्यालय के सिनेमा रोड में जद यू प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही मूख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय को जमीन से जुड़े आम लोगों तक पहूचाने का आग्रह का किया गया।

सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर ने किया । मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी के जमीन से जुड़े आम कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में युवाओ को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें।

सात निश्चय के तहत  सभी को शुद्ध जल, सडक , हर घर मे शौचालय, आर्थिक हल युवाओं को बल, लोक शिकायत निवारण केंद्र और पूर्ण शराब बन्दी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस सपनें को साकार करे।

पूर्व जिला अध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर ने कहा कि पार्टीको हर स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा की प्रत्येक पंचायत में  25 सक्रिय सदस्य बनाना सुनिश्चित करें । प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर ने अपने अध्यक्षता करते हुए कहा की कार्यकर्ता आज से ही लग जाए की 2019 में अगले प्रधानमंत्री के रूप में नीतीश कुमार हो और बिहार का चहुमुखी बिकास हो।

अन्य वक्ताओं में निकेश तिवारी, ललन चौधरी , नन्दलाल राम,मुन्ना  सिंह, बैरिस्टर यादव, राजेश पटेल,सुदामा पटेल, उमर अंसारी, समेत काफी संख्या में  जद यू कार्यकर्ता मौजूद थे।