सारण:मढौरा नगर प्रशासन साफ-सफाई में सुस्त,न घाट नही पहुंच सड़कें ही अभी तक हुये दुरुस्त 
#नहाय खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ पर्व, फिर भी नगर की छठ घाट बदहाल
#मनोकामना सिंह , दैनिक खोज खबर डेस्क 

                मुफ्त के सफाई कर्मी 
मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न घाटों पर फैले कचरे और गंदगी के अम्बार देख छठ व्रतीयों में परेशानी की चिंता सता रही है । सोमवार को दोपहर बाद नगर के  नेपाली छठ घाट और हाई स्कूल के पास डबरा नदी के छठ  घाटों के साथ अन्य कई छठ घाटों के मुआयना में कही कोई साफ-सफाई का कार्य नहीं दिखा   । सबसे अधिक भीड़ वाले डबरा नदी किनारे मढौरा हाई स्कूल घाट का हाल बेहाल है । यदि  ऐसी स्थिति बनी  रही तो छठ व्रती और श्रधालुओं को स्वच्छता व प्रकृति के उपासना का प्रतीक पर्व छठ में भारी परेशानी होगी ।  बाजार से घाट तक आने वाली सड़क के किनारे कचरे के अम्बार और सड़क पर ही खुले में शौच देख के लगता नहीं है की यहां कोई प्रशासन भी है , जो स्वच्छता के लिये काम करता हो । परंतु नगर के साफ सफाई के नाम पर हर महीने लाखों में सरकार की राशि खर्च होती है । फिर भी नगर का सफाई की व्यवस्था देख नहीं लगता है की यहां इतनी बड़ी राशि हर महीने खर्च होती होगी । खैर व्यवस्था के नाम सरकार से काम तो होते ही रहते है । लेकिन धरातल पर आते आते बहुत ही बीच में झोल झाल से गुजरते हुये आना पड़ता है । जिससे राशि तो खर्च हो जाती है ,  लेकिन काम राशि खर्च के हिसाब से नहीं दिखता है ।  

         मढौरा हाई स्कूल के पास छठ घाट 
अब जब छठ पूजा में दो दिन ही बचे है तब भी नगर प्रशासन का चीर निद्रा में सोये रहना चिंता का विषय लग रहा है । घाट से लेकर आने जानें वाले सड़कों की हाल है की लाख कोशिश के बाद भी दो दिनो में पुरी तरह ठीक होगा ! उम्मीद कम ही लग रहा है । फिर भी उपर-उपर भी कुछ साफ सफाई हो जाता तो थोड़ी बहुत लोगों को राहत तो जरूर मिल जाती । अभी के हालात में ग्रामीणों को भी सड़क की साफ सफाई करना मुश्किल काम है । सड़कों पर खुले शौच देखकर समाजसेवीयों की भी रूह कांप जायेगी । जब तक जेवीसी आदि नहीं लगा कर गंदगी हटायी जाती है । तबतक आम लोगों के वश की सफाई करना बूते की बात नहीं लगा रहा है । सूत्रों से मिली जानकारी के आनुसार प्रत्येक वार्ड पार्षद को छठ घाटों के सफाई के लिये नगद राशि चेक द्वारा उपलब्ध करायी गयी है । फिर भी इस हाई स्कूल के घाट पर सोमवार तक कोई काम नहीं कराया गया था । इसके अतिरिक भी नगर प्रशासन से कही कोई साफ -सफाई के लिये कोई कर्मी नहीं लगाया गया था । स्थानीय ग्रामीणो ने बताया की अब दो रोज़ ही छठ में दिन बचा है । मंगलवार को नगर प्रशासन ने कुछ नहीं किया तो हम सभी मिलकर नगर के गंदगी को साफ करेँगे ।

            हाई स्कूल छठ घाट का अप्रोच सड़क 
क्या कहते है ? नगर प्रबंधक-
 नगर प्रशासन द्बारा मंगलवार तक सभी घाटों की साफ-सफाई करा दी जायेगी-रणधीर कुमार , नगर प्रबंधक