
जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी है रक्तदान : जेडआरएस
छपरा : शहर की अग्रणी सामजसेवी संस्था रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी के तत्वाधान मे कोपा गाँव के विशाल सोनी ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक मे रक्तदान किया.इस दौरान रोट्रैक्ट सारण सिटी के सचिव सैनिक कुमार ने बताया की हमारा क्लब रक्तदान के माध्यम से जटिल रोगों से जूझ रहे लोगो का मदद करता है.अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया की सदैव से ही हमारा क्लब ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करता आ रहा है जिससे जरूरतमंद को काफी लाभ होता है ये कार्य आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा.मुख्य अथिति पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा की रक्त की एक एक बूंद काफी कीमती होती है इसलिए युवाओं को रक्तदान जरूर करना चाहिए.इससे कोई कमजोरी नहीं होती है.विशिष्ट अतिथि जेडआरएस निकुंज कुमार ने कहा की रक्तदान करना जीवन की एक सबसे बड़ी ख़ुशी है.रक्तदान करने से शरीर निरोग बना रहता है.साथ ही नए रक्त के निर्माण से एक अलग ही स्फूर्ति मिलती है.इस दौरान प्रोजेक्ट चेयरमैन सत्यम कुमार ने कहा की क्लब के द्वारा प्रत्येक सप्ताह रक्तदान करने का विचार चल रहा है जो जल्दी ही अमल मे लाया जाएगा.इस दौरान अवध बिहारी प्रसाद,सत्यम कुमार,सैनिक कुमार,अलोक कुमार सिंह उपस्थित थे.




Recent Comments