एकमा में छठ घाटों को चकाचक करने में जुटा नगर पंचायत प्रशासन
विनीत कुमार, एकमा
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाटों को चकाचक किया जा था है। एकमा नगर पंचायत प्रशासन छठ घाटों की सफाई में जुट गया है।


एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 व 11 के अंतर्गत आनेवाले हँसराजपुर गांव के छठ घाट की साफ सफाई जोर शोर से हो रही है। नहाय खा तक इस घाट को चकाचक किया जा रहा था। 

वही घाट तक आनेवाले रास्ते को भी मजदूरों द्वारा साफ किया जा रहा है।

वार्ड 10 के पार्षद जितेंद्र सिंह व 11 के पार्षद शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि छठ में व्रतियों को कोई परेशानी नही होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही है।

बोली मुख्य पार्षद :
एकमा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद अनामिका सिंह ने बताया कि छठ पूजा को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। कई मजदूरों को घाटों की साफ सफाई में लगाया गया है। सभी छठ घाटों की साफ सफाई युद्धस्तर पर करवाई जा रही है। छठ में छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नही होगी।