मढौरा में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा कल रविवार को…
मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर में रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा रविवार को भव्य झांकी के साथ निकलेगी । मिली जानकारी के अनुसार मढौरा नगर पंचायत के वार्ड 03 के युवा विकास समिति ने भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रखी है । इसके लिये समिति ने प्रशासन से आवेदन देकर अनुज्ञापत्र मांग की है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने इसके लिये समिति सदस्यों को प्रस्तावित रूट चार्ट की जानकारी मुहैया करा दी है । जिससे शांतिपूर्ण तरीक्के से शोभायात्रा सम्पन्न हो जाये ।समिति द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक शोभायात्रा असोईया ढाला से शुरू होकर मढौरा हाईस्कूल-स्टेशन चौक -शिल्हौरी मंदिंर जायेगी फिर मेंन रोड से वापसी करते हुये गढ़देवी मंदिर के समीप यात्रा को विश्राम दिया जायेगा ।




Recent Comments