लाईट गुल ,जनता परेशांन,रात भर नहीं मिला फाल्ट
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ ( Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 13 मई । विधुत व्यवस्थाओ की कमान बीकानेर में जब से निजी कंपनी के हाथों में दी गई है तब से आम जन इस भयंकर गर्मी में परेशांन हो रहा है, निजी कंपनी की लापरवाही और सिस्टम समझ से परे होने के कारण बार बार लाईट गुल हो रही हैं
युवा समाजिक कार्यकर्त्ता लाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कल रात 9 बजे के करीब बस स्टैंड इलाके में लाईट गुल हुई और कंपनी शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज करवाई गई तो करीब 11 बजे निजी कंपनी की टीम आई और जानकारी के आभाव में पूरी रात प्रयास करते रहे फाल्ट नहीं ढूंढ पाए और अंत में बिजली निगम के ही कर्मचारियों की सहायता से सुबह फाल्ट ढूंढा और जनता इस भयंकर गर्मी में पूरी रात परेशांन होती रही ।
वार्ड 46 के पार्षद यशपाल सिंह पड़िहार ने बताया कि जब से विधुत व्यवस्था निजी कंपनी को दी गई है तब से हालात बद से बद्तर हो चुके हैं और आम जन परेशांन है।
वही समाजिक कार्यकर्त्ता भैरु सिंह सरवड़ी ने सरकार की निजीकरण नीतियों पर रोष प्रकट करते कहा आज तक आजादी के बाद किसी भी सरकार ने बीकानेर की सुद्ध नहीं की और बेफालतू की नीतियां बनाकर कभी विधुत व्यवस्था निजीकरण करती है तो कभी सफाई व्यवस्था और सब फेल साबित हो रही हैं आम जन दुखी और परेशांन है और नेता अधिकारी ऐसी रूमो में बैठ नीतिया बना रहे है एक बार इस गर्मी में आम जन के साथ घूम कर देखे तब इनको पता चले ।




Recent Comments