रुफी नईम खांन की युवा टीम ने ईद मिलान कार्यक्रम का आयोजन
हसन आब्दी
Edited by azad nab
गोला / खीरी 16 जुलाई। आज गोला गोकरननाथ में नीची भूड़ पर रूफी नईम खान की युवा टीम ने ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल सदस्य जिला पंचायत अपने दर्जनों साथियों के साथ शामिल हुए और कहा वर्तमान समय में कुछ फिरकापरस्त ताकतें हिंदू और मुसलमान को लड़ाकर सत्ता में बना रहना चाहते ऐसी ताकतों से हमें होशियार रहना है ।
यह हिंदुस्तान जब अंग्रेजों से नहीं डरा तो यह सांप्रदायिक ताकतें हमें नहीं डरा सकती ईदमिलन के कार्यक्रम में हम हिंदू मुसलमान सभी भाई इस बात का संदेश दे रहे हैं कि हम पहले इंसान हैं बाद में हिंदू और मुसलमान हैं इस तरह के कार्यक्रम हमको एक साथ चलने की प्रेरणा देते हैं जब हम एक साथ रहेंगे तभी अमन और चैन रहेगा अौर देश खुशहाल रहेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूफी नईम खान ,शकील अहमद ,शफी आगा, इसरार अली ,संतोष कुमार ठाकुर, शिव गोपाल गुप्ता ,पंकज पटेल ,लाल बहादुर पटेल सभी लोग मौजूद रहे समापन के बाद सभी लोगों ने ईद पर सिमइयाँ खाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया ।




Recent Comments