अंता:पॉपुलर फ्रंट ने पचास बच्चों को बांटे स्कूल किट
उस्मान खान
Edited by azad nab
अंता 16 जुलाई। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया अंता इकाई द्वारा राष्ट्र व्यापी अभियान स्कूल चलो के तहत बच्चों को स्कूल किट बांटे गए जिसमे मुख्य अतिथि अंता ईदगाह सदर जमील अहमद ,राजस्थान मानव अधिकार आयोग सदस्य हाजी अब्दुल सलाम,सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया के नगर अध्य्क्ष मुख्तार अहमद ,पॉपुलर फ्रंट के नगर अध्य्क्ष नफीस अहमद आदि मोजूद थे। स्कूल चलो अभियान में पचास बच्चो को स्कूल किट वितरित किये गये जिसमे ईदगाह सदर साहब ने बच्चो को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने व् सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा आर टी ई के बारे में जानकारी दी वही नगर अध्य्क्ष नफीस अहमद ने स्कूल चलो प्रोग्राम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रोग्राम का सचालन जहीर अहमद ने किया।




Recent Comments