राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा विस्तार, जिलों में भी दी गई जिम्मेदारीयां
आजाद नेब: जयपुर 22 मार्च। राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक जनाब मुख्तयार अहमद साहब (पूर्व MI ऑफिसर भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब एस.के. पठान साहब (पूर्व DTO राजस्थान सरकार) की अनुमति से आरएमएमएस राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष जनाब सैय्यद साहेबे आलम साहब ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश के मुख्य जिला पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई हैं।
उक्त जानकारी देते हुए रहमतुल्लाह खान प्रदेश प्रवक्ता एवं मिडिया चैयरपर्सन राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा, राजस्थान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने शमशाद अली साहिबा को प्रदेशाध्यक्षा (महिला सेल), हमीम बक्स खांन साहब को प्रदेश संरक्षक, लियाकत अली शेख साहब को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकदर अली साहब को प्रदेश संगठन मंत्री, शहादत पठान साहब को प्रदेश एम्बेसडर एवं प्रदेश सचिव, शैज़ी ज़ाफरी साहब को प्रदेश सचिव, मुकेश सिंह राव को प्रदेश उप संरक्षक, रईस बक्श खांन को प्रदेश सचिव, मेवे खांन को प्रदेश सह प्रवक्ता, रमजान कोटवाल को पाली जिला यूथ अध्यक्ष, सुभान खांन चानीया को जैसलमेर जिलाध्यक्ष, मीरखांन को बाड़मेर जिलाध्यक्ष, मुनव्वर मोहम्मद शेख को सिरोही जिलाध्यक्ष, हसन खांन कंधारी को जिला संयोजक जैसलमेर, सैय्यद सोबत अली शाह को जिला संयोजक बाड़मेर, शौकत शेख को जिला संरक्षक बाड़मेर, सैय्यद नौसाद अली को जिलाध्यक्ष बीकानेर, आत्माराम को जिलाध्यक्ष (एससी एसटी सेल) जैसलमेर, दीप्ती माहौर को धौलपुर जिलाध्यक्षा(महिला सेल), शबाना खांन को बाड़मेर जिलाध्यक्षा (महिला सेल), जैनब खांन को बाड़मेर जिला संयोजक(महिला सेल), शमीम बानो को पाली जिलाध्यक्षा (महिला सेल), जमुना देवी भंवरू को जैसलमेर जिलाध्यक्षा (महिला सेल) के पद पर नियुक्त किया हैं ।इसी साथ ही प्रदेशाध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को शीघ्र जिला कार्यकारिणी घोषित कर प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश भी दिए हैं और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी की जानिब से मुबारकबाद दी गई।






Recent Comments