सारण :बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला सहित बाइक चालक की मौत

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 खोरीपाकड़ डीह गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक चालक ने सड़क के किनारे खड़ी एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मारी. मौके पर ही महिला की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत महिला उसी गांव के मोतीराम की पत्नी नागेश्वरी कुअंर बतायी गयी है। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो कर उक्त सड़क मार्ग को घंटों जाम किया. सुचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं घायल बाइक चालक को इलाज के लिए अमनौर पीएचसी भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया. जहाँ चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई. बाइक चालक देवरिया जिला यूपी के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टइवा गांव का महम्मद हमीद का पुत्र इरफान बताया गया है. इधर मौके पर पहुंची पुलिस तथा अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया. जिसके बाद दो घंटों से चल रही जाम समाप्त हुआ. अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि कबीर अन्यत्योष्ठि के तहत तीन हजार रुपये नगद तत्काल दिया गया जबकि मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये दिया जायेगा. मालूम हो कि मृतक का एकलौता पुत्र का दो वर्ष पहले ही बिमारी के कारण मौत हो चुकी थी. मृतक नागेश्वरी कुअंर अपने पांच पोते व विकलांग विधवा पुतोहु के साथ किसी तरह जीवन बसर करती थी. इधर नागेश्वरी कुअंर के मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है.




Recent Comments