सीवान : भूमि विवाद मे पट्टीदारों मे हुई खूनी संघर्ष मे दो की मौत, गांव मे पसरा मातमी सन्नाटा 

——————————–

✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट

———————————

पचरुखी/सीवान : जीबी नगर थाना क्षेत्र के पिपरा नारायण गांव में मंगलवार की अहले सुबह दो पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तरवारा थाना क्षेत्र के पिपरा नारायण गांव के उत्तर टोला निवासी किसनाथ सिंह व परमेश्वर सिंह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा था।मंलवार की अहले सुबह पानी गिराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।उक्त हमले में  परमेश्वर सिंह (50) व उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह(35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि वीरेंद्र सिंह की माँ लक्ष्मीना देवी(49), पत्नी मंजू देवी(30),पुत्री पूनम कुमारी(25),चंदा कुमारी(22) व प्रीटी कुमारी (18) गंभीर रूप से घायल घायल हो गए।लक्ष्मीना देवी व मंजू देवी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।वही दूसरे पक्ष के मंगरु सिंह व किसनाथ सिंह भी घायल बताये जा रहे हैं।घायलों का इलाज सीवान सदर हॉस्पिटल में चल रहा है।कथित हमलावर उपेंद्र सिंह व उसकी पत्नी संध्या देवी फरार बताये जाते हैं।

बरहाल पुरे पिपरा नारायण गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुवा है।मृतक की पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल है।