सारण :दुपहिया वाहन जांच मे असंतुलित होकर बाइक सवार जख्मी 
—–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो, सारण 
——
मढौरा (सारण)
मढौरा थाना द्वारा दुपहिया वाहनों के जांच के क्रम मे एक बाइक सवार जख्मी हो गया ।शनिवार को गढ़देवी चौक पर की जा रही दुपहिया वाहन जांच मे स्थानीय चाचा-भतीजा बाइक से गिर जख्मी हो गये ।जबकि असंतुलित बाइक से मिठाई दुकान की काउंटर एवं शीशे टूट गये ।प्रत्यक्षदर्सीयो के अनुसार मढौरा प्रखंड  के राजद अध्यक्ष बांके ठाकुर के भाई शत्रुघ्न प्रसाद एवं पुत्र भरत ठाकुर बाइक से धेनुकी चौक जा रहे थे तो वाहन जांच कर रही पुलिस ने जबरदस्ती रोकने के प्रयास मे बाइक का  संतुलन बिगाड़ने से बाइक  दुकान मे घुस गयी ।जिससे दुकान के काउंटर एवं शीशे के नुकसान के साथ ही बाइक चालक भरत ठाकुर जख्मी हो गये ।लोगो के विरोद्ध करने पर पुलिस जांच को रोककर वहां से खिसक गई ।घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल के कराया गया ।खबर है की पीड़ित के परिजनों ने इसकी मौखिक शिकयत पुलिस महकमे से की ।