
घायल यात्रियों समेत टेम्पू चालक पटना रेफर
सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग की एनएच 19 स्थित शिव बचन सिंह चौक के नजदीक शुक्रवार के दिन तेज रफ्तार से हाजीपुर की ओर आ रहे ट्रक चालक ने हाजीपुर की ओर से टेंपू नयागांव की ओर जा रहे था इसी बीच ट्रक चालक ने नये गंडक पुल के नजदीक ठोकर मार कर टेंपो पर सवार आधे दर्जन से ऊपर यात्रियों को बुरी तरह से घायल कर दिया जिसे उपस्थित राहगीरों व उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकारा मच गया । उपस्थित लोगों व चेक पोस्ट पर स्थित पुलिस के जवानों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में 6 लोगों को भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायल को नाजुक हालत देखकर हाजीपुर सदर अस्पताल में ले गया । जहां सदर अस्पताल हाजीपुर में डॉक्टर ने वेहतर ईलाज के लिए चारों घायल यात्रियों को पटना रेफर कर दिया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर में 5 घायल का इलाज चल रहा है जबकि टेम्पू चालक को सोनपुर के डॉ ने पटना रेफर कर दिया है । वही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जप्त करते हुए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर मामले की तहकीकात की एवं घायलों मरीजों के हालचाल जानने के बाद उसके परिजनों व अन्य लोगो को भी जानकारी देने का काम किया । उपस्थित लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने एक ठेला चालक को बचाने के क्रम में टैंपू में ठोकर मार दी है जिससे आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं । घायल राज किशोर सिंह उनकी पत्नी चंद्रावती देवी दोनों पति-पत्नी वैशाली जिले के लालगंज के बाकरपुर के रहने वाली थी। जो गोविंदचक नौडीहा में शादी समारोह में जा रही थी । वही प्रतिमा देवी उसके पुत्र संजय गिरी घायल हो गया है जबकि भागलपुर से सोनपुर मेला घूमने आ रहे नीरज कुमार घायल है । चौरसिया के टेंपो ड्राइवर नीरज कुमार के नाजुक हालत देखकर डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है वही हाजीपुर सदर अस्पताल में सूरज कुमार पिता भरत सिंह, शुभम कुमार पिता सीताराम सिंह, सुशांत कुमार पिता हरेराम सिंह ,आदित्य कुमार पिता दिलीप सिंह सारण जिले के दरियापुर थाना के दरिहारा सरैया गांव के रहने वाला सभी चारों हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती था जहां डॉ ने वेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है ।




Recent Comments