योगापट्टी:– तीन रात से बिजली नही रहने को लेकर उपभोक्ताओ का विरोध प्रदर्शन ।।
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:-
योगापटटी प्रखंड के पिपरा नौरंगिया गांव मे लागातार तीन रात से बिजली नही रहने से उपभोक्ताओ का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा । दर्जनो उपभोक्ता एकत्रित होकर विभाग और विभाग के जेईई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली जेई का पुतला दहन किया । इसके बाद सभी उपभोक्ताओ ने बेतिया योगापटटी मुख्य सड़क को जाम कर दिए । घंटो चले इस हंगामे को स्थानीय प्रबुद्ध लोगो के समझाने बुझाने पर शान्त हुआ । उपभोक्ता संदेश ठाकुर, झुनझुन पांडे अनिल महतो, फैयाज अंसारी ,मेराज अंसारी आदि लोगो ने आरोप लगाया कि लागातार तीन रात से बिजली गुल हो जा रही है । जिससे इस भीषण गर्मी मे विना रौशनी के लोगो को कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है । वही दिन मे भी विजली केवल नाम मात्र की रह रही है । उपभोक्ता जितेंद्र साह ,राजा आलम ने बताया कि बिजली रात मे नही रहने की शिकायत कई बार विभाग के जेईई से करने के बाद भी कोई सुधार नही हो रहा है । सभी उपभोक्ताओ ने सुधार नही होने पर विभाग के एसडीओ से शिकायत करने की बात कही । प्रदर्शन मे राहुल कुमार, सद्दाम अंसारी ,महमूद अंसारी ,महंत प्रसाद ,जान अंसारी, इसमोहम्मद अंसारी रहमत अंसारी आदि लोग रहे।




Recent Comments