पीयूष हत्याकांड के विरोध में जलालपुर सीएचसी में ओपीडी सेवा बाधित, काली पट्टी लगा कर्मियों ने किया काम
जलालपुर, (सारण)
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर में आज सदर अस्पताल में कार्यरत पीयूष आनंद के नृशंस हत्या के विरोध में ओपीडी बंद रहा और आपातकालीन सेवा चालू रही। कार्यालय मे भी सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार किया।

बाद में एक शोक सभा करके 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एस बी राय,डॉ. ज्ञानेश्वर सिंह,डॉ. प्रभात सिन्हा,अजीत कुमार, गौरव श्रीवास्तव, भारत भूषण सिंह,मो.शमीम जी,जुलेखा परवीनरौशनसिंह, संजीव राय,अजीत सिंह,प्रेम,श्यामबाबू, राजेश, अनिल,सुमन,उमाराय आदि थे।