भेल्दी में करंट से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
रोते बिलखते परिजन
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाने के अदमापुर व मदारपुर गांव में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में अदमापुर गांव के बालेश्वर सिंह का पुत्र चन्द्रभूषण सिंह (35) व मदारपुर गांव के सत्यनारायण राय का पुत्र सोनू कुमार (25) शामिल हैं।
बताते चलें कि भेल्दी थाने के मदारपुर गांव के सत्यनारायण राय के घर का नींव के दो दिन पहले पड़ा था और मंगलवार से घर का काम शुरू हुआ था जिसमें उनके पुत्र सोनू कुमार ईट की ढुलाई कर रहा था तभी सर्विस तार टूटकर गिर पड़ा।तार की चपेट में आते ही सोनू तड़पने लगा।परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव घर पर पहुंचते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया।मां तेतरी देवी भाई सुनील कुमार बहन पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल था।
वहीं दूसरी ओर भेल्दी थाने के अदमापुर गांव के चन्द्रभूषण सिंह मंगलवार को अपने सब्जी के खेत की सोहनी करने के लिए गए हुए थे तभी करंट लगने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।करीब तीन-चार घंटे के बाद परिजन जब खेत में गए तो देखा कि मृत पड़े हुए हैं।परिजन शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे।पत्नी मुन्नी देवी अपने पति का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी।भाई कन्हैया सिंह बहन मंजू व नीतू के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था।मां सावित्री देवी पुत्र के गम में बेसूध पड़ी हुई थी।




Recent Comments