मामोनी मे आवासीय केम्प शुरू
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बारां 18 मई । संकल्प संस्था मामोनी मे 2 माह का आवासीय केम्प की शुरूआत गुरुवार से हो गयी ।संस्था के रमेश सेन ने बताया कि केम्प मे पठारी, मटिया खारा, संगनवा, रानीपुरा, मझारी, अचारपुरा, ढिकवानी, महोदरा, हिम्मतगढ़ टापरा, के 40 बच्चे जो किसी न किसी कारणवश बीच मे अपनी पढ़ाई को छोड़ देते है । ऐसे बच्चों को संस्था के माध्यम से निःशुल्क पढ़ाया जाता है । और उसके बाद इनको निरंतर शिक्षा से जोड़ा जाता है । और इनकी क्षमतावर्धन का काम भी किया जाता है । इस केम्प के माध्यम से इन बच्चो को राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी व लाभ के बारे में बताया जावेगा ।




Recent Comments