*मशहूर फ़िल्म अभनेत्री रीमा लागू की आकस्मिक मौत ,फ़िल्मी दुनिया में छायी मातम*
संजय कुमार सुमन
सम्पादक@दैनिक खोज खबरब
जानी मानी थिएटर अदाकारा और टीवी- फ़िल्म अभिनेत्री राजश्री प्रोडक्शन्स की फेवरिट मां रीमा लागू का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
वे 59 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थी। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। रात 12.30 बजे सीने में दर्द के बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा में दोपहर दो बजे किया जाएगा। रीमा लागू अपनी बेटी मृणमयी के साथ रह रही थीं, जो खुद भी एक एक्ट्रेस है। रीमा लागू के निधन की जानकारी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दी है।
रीमा लागू का जन्म 1958 में हुआ था। रीमा लागू जानी मानी मराठी एक्ट्रेस मंदाकनी भादभाड़े की बेटी हैं और उन्होंने खुद भी पुणे के एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी थी ।थिएटर से अपनी एक्टिंग का सफर शुरू करने वाली रीमा ने हिंदी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल से की थी। रीमा को उस समय पहचान मिली जब उन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम किया। इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था। इसके बाद से रीमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया।
आइए जानते हैं रीमा की वो 7 बड़ी फिल्में जिसमें उन्होंने लीड रोल भले ना प्ले किया हो। लेकिन वो बॉलीवुड की फेमस ‘मां’ जरूर बन गईं।बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी रहीं हैं जिन्हें बड़े पर्दे पर ‘मां’ के किरदार के लिए फिट मान लिया गया और रीमा लागू भी ऐसे किरदारों में बेहद नैचुरल नज़र आती थीं।सलमान खान की कई बड़ी फिल्मों में रीमा उनकी मां बनी हैं,जो सुपरहिट रही।हालत तो यह थी कि लोग उन्हें सलमान खान की मां कहकर पुकारने लगे थे।हालांकि रीमा और सलमान खान की उम्र में ज्यादा फासला नहीं था, लेकिन उनके चेहरे पर ममता और स्नेह ने उन्हें रील लाइफ में सलमान खान की मां बना दिया। उस पर संयोग भी ऐसा रहा कि जिस भी फिल्म में रीमा सलमान की मां बनीं उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

सबसे पहले फिल्म मैंने प्यार किया, जो सुपरहिट रही. उसके बाद पत्थर के फूल, फिर साजन, हम साथ-साथ हैं औरजुड़वां हालांकि हम आपके हैं कौन में रीमा सलमान की हीरोइन माधुरी की मां बनी हैं और फिल्म सुपरहिट रही।
इसके साथ ही हम आपके हैं कौन के लिए उन्हें 1990 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। आशिकी और वास्तव के लिए भी उन्हें इसी सम्मान से नवाजा गया था।
1970 के आखिरी और 1980 की शुरुआत में उन्होंने हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम शुरू किया। उन्होंने मराठी एक्टर विवेक लागू से शादी की। हालांकि कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए। उनकी एक बेटी भी है। उन्होंने शाहरुख खान, अनुपम खेर, काजोल, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी खूब वाहवाही बटोरी। श्रीमान-श्रीमति के साथ तू-तू-मैं-मैं को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
मैंने प्यार किया
रीमा लागू उम्र में सलमान खान से ज़्यादा बड़ी नहीं थी लेकिन उनका मासूम सा चेहरा और भोली आवाज़ उन्हें इस किरदार में ले आया।

हम आपके हैं कौन
फिल्म में रीमा लागू ने माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे की मां का किरदार निभाया था और इसके बाद वो राजश्री प्रोडक्शन्स की फेवरिट हो गईं । मैं प्रेम की दीवानी हूं तक वो फिल्म में मां के किरदार में दिखीं।

हम साथ साथ हैं
फिल्म की पूरी कहानी ही सलमान खान, रीमा लागू औऱ तीन भाईयों के इर्द गिर्द बुन दी गई थी। फिल्म में उनका ग्रे शेड भी दिखाई दिया ।

संजय दत्त के साथ महानायिका
वास्तव में संजय दत्त के बराबर अगर किसी को तवज्जो मिली तो वो था रीमा लागू के मां का किरदार। जहां वो अपने ही बेटे को इच्छा मृत्यु दे देती हैं।

कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है में काजोल की मां के छोटे से किरदार में भी रीमा लागू अपनी छाप छोड़ गई थीं।

कल हो ना हो
कल हो ना हो में शाहरूख खान की मां के किरदार में रीमा लागू ने दर्शकों को खूब रूलाया ।

जिस देश में गंगा रहता है
जिस देश में गंगा रहता है में वो गोविंदा की यशोदा मां के रूप में दिखी थीं औऱ उनके इस किरदार को काफी पसंद भी किया गया था।

टीवी पर चल रहा सीरियल
फिलहाल रीमा लागू स्टार प्लस पर नामकरण सीरियल में दिखाई दे रही थीं। उनकी अचानक मृत्यु से सब स्तब्ध हैं ।





Recent Comments