महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में गूँजेगा हर हर महादेव का जयकारा
विनीत कुमार, सारण
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि इस बार मंगलवार को है। मंगलवार को क्षेत्र भर के सारे शिवालयों में हर हर महादेव का जयघोष सुनाई देगा।
सारण व सिवान जिले के सीमा पर अवस्थित बाबा महेन्द्रनाथ का मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है।

वैसे तो हर शिवरात्रि यहाँ शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है लेकिन महाशिवरात्रि पर तो यहां शिव भक्तों का तांता लगा रहता है।
बाबा महेन्द्रनाथ धाम में महाशिवरात्रि को ले तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
बाइक व चारपहिया वाहनों से आनेवाले श्रद्धालुओ के लिए अस्थायी वाहन स्टैंड बनाये जा रहे हैं। बाबा महेन्द्रनाथ को जल चढ़ाने आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई तकलीफ नही हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

सारण, सिवान समेत उत्तर प्रदेश से भी जलाभिषेक के लिये आते है शिवभक्त
—–
सारण जिले के रसूलपुर से तक़रीबन 10 किलोमीटर दक्षिण दिशा की ओर रसूलपुर चैनपुर मार्ग से थोड़े दूर पर अवस्थित है बाबा महेन्द्रनाथ का धाम।
यह सिवान जिले के सिसवन प्रखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बाबा महेन्द्रनाथ के जलाभिषेक के लिए सारण व सिवान जिले के वासियो के साथ साथ उत्तर प्रदेश से भी शिवभक्तों का जत्था पहुँचता है।
महाशिवरात्रि पर यहां भीड़ इतनी होती है कि जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूटने लगते हैं।

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, होंगे चमत्कारी लाभ :-
विवाह के लिए : यदि विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं।
धन प्राप्ति के लिए : मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें।
मनोकामना पूर्ति के लिए : शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
सुख समृद्धि के लिए : शिवरात्रि पर बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।
पितरों की शांति के लिए : शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
मन की शांति के लिए : पानी में काला तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
आमदनी बढ़ाने के लिए : शिवरात्रि पर घर में पारद के शिवलिंग की योग्य ब्राह्मण से सलाह कर स्थापना कर प्रतिदिन पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बनते हैं।
संतान प्राप्ति के लिए : शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।




Recent Comments