महाशिवरात्रि का रहस्य !
#सुमित भगत सन्नी

नवादा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि (बोलचाल में शिवरात्रि) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है. यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है. फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन का त्यौहार का लोगों के लिए बहुत ही महत्व होता है. महाशिवरात्रि के त्यौहार लाखों शिव भक्तों द्वारा हर साल मनाया
जाता है. इल साल 13 फरवरी को शिवरात्रि मनाया जा रहा है.