•क्या कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के निर्देश पर तीन माह के अंदर कार्यों की प्रगति रिपार्ट सौंपी जाएगी।

•जिला मुख्यालय स्थित राधाकृष्णन भवन में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न।

•मोतिहारी (पू.च.) जिला मुख्यालय स्थित राधाकृष्णन भवन में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिले में विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की गति को तेज करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संरचना, मनरेगा व विद्युतीकरण आदि के क्षेत्रों में वर्तमान उपलब्धि व तीन माह बाद किए गए कार्य की तुलनात्मक रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें। समीक्षा के दौरान पाया गया कि मनरेगा के तहत जिले में 407 योजनाएं ली गई थी, जिसमें 217 को पूरा किया जा चुका है। शेष योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। दीनदयाल उपाध्याय (ग्रामीण कौशल विकास योजना) के तहत 231 युवकों का नामांकन करने की बात बताई गई। इनमें 110 को प्रशिक्षण एवं 43 को रोजगार से जोड़ा गया है।
जीविका के स्वयं सहायता समूहों को हाल में ही 162 करोड़ रुपये ऋण उपलब्ध कराया गया है। कहा गया कि सूमहों को पशुपालन के लिए भी प्रेरित किया जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत 749 योजना अनुमोदित किया गया था, जिसमें 584 योजना को पूरा कर लिया गया है। शेष योजनाओं की गति तेज करते हुए समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए पाया गया कि वित्तीय वर्ष 17-18 के 2 लाख 49 हजार लाभुकों के बीच 46 करोड़ का वितरण किया गया है।
आवास योजना के चयन में जनप्रतिनिधियों की लें राय
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा गया कि शहरी क्षेत्र के लोगों को भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के चयन में जनप्रतिनिधियों की भी राय लें, ताकि सही लाभुकों को लाभ मिल सके। ग्रामीण आवास योजना के तहत पाया गया कि वित्तीय वर्ष 16-17 में उपलब्धि 99 फीसद है।

17-18 के लाभुकों को लाभ दिलाने के प्रति कार्रवाई तेज करने का निर्देश जारी किया गया। इसके अलावा दीनदयाल ग्राम विद्युतीकरण योजना के तहत 828 गांवों में विद्युत की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई। शेष में कार्य की गति तेज करने का निर्देश दिया। कहा कि सौभाग्य योजना के लक्ष्य को भी पूरा करने की दिशा में कार्य करें। लधु सिंचाई विभाग द्वारा छौड़ादानो में स्थापित छह नलकूपों को चालू कराने का निर्देश दिया। बैठक में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद रमा देवी, डॉ. संजय जायसवाल, विधायक रामचंद्र सहनी, अजय कुमार य सिंह लालबाबू गुप्ता, सचिंदर प्रसाद सिंह, जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, नप मुख्य पार्षद अंजू देवी, जिलाधिकारी रमण कुमार, डीडीसी अखिलेश कुमार ¨सह समेत सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।