जाम में फसें केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव
मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट-
सहर के मुख्य सड़क की दुर्दसा से स्थानीय एवं आम लोगो को हो रही परेशानियो से आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने सहरसा पूर्णिया जाने वाली मुख्य मार्ग को NH 31 को घंटों जाम कर दिया। जाम से यातायात घंटो बाधित रहा दोनों तरफ सड़ पर गाड़ियों की लंबी लंबी लाइने लग गई थी।चिल्ल चिलाती धूप में जाने वाली राहगीर  NH 31मुरलीगंज के अति व्यस्त चौक दुर्गा स्थान से लेकर मुरलीगंज के गौशाला चौक तक के बीच में सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पिछले कई महीनों से सड़क की हालत बद से बत्तर हो गई है , एवं आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।संबंधित निकाय के अधिकारियों की उदासीनता से आक्रोशित होकर स्थानीय बाजार वासियों ने आज दिन के 10:00 बजे जाम कर दिया।जाम से विभिन्न गंतव्य को जाने वाली छोटी बड़ी सवारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आम लोगों को आवागमन प्रभावित हुआ। जाम कर रहे हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से लगातार यहां बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं और रोज छोटी-बड़ी  दुर्घटनाए होती रहती है  अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो निश्चित  किसी दिन बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।
यह सड़क कई जिलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है ,इस पर प्रत्येक दिन हजारों गाड़ी आते जाते है।और रोज कोई न कोई गाड़ी खराब होती रहती।जाम स्थल पर मुरलीगंज पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने एवं जाम को छुड़वाने की पुरा जोर कोशिश की गई , लेकिन लोगों ने कहा कि जब तक कोई ठोस निर्णय लेने का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक जाम लगा रहेगा। 
मोके पर एनएच 31 पर पुणिया तरफ से आ रही विकास राज्य मंत्री भारत सरकार रामकृपाल यादव को सिनेमा चौक के पास सड़क जाम कर रहे लोगों के बीच फंस गए । स्थानीय लोगों ने उन्हें गिरकर कहा कि जब तक सड़क मरम्मत का  काम नहीं शुरू होगा तब तक हम लोग आपको जाने नहीं देंगे ,इस पर उन्होंने जाम कर रहे जनता से कहा कि हम संयुक्त सचिव पद निर्माण से बात कर जल्द से जल्द इस तरह की मरम्मती करवाएंगे।मौके पर भास्कर यादव , सुभाष कुमार, सिन्टु कुमार, दुर्गेश कुमार, बिट्टू कुमार, अरविंद कुमार, इत्यादि हजारों की संख्या में एनएच 31 को जाम किये थे ।