छपरा-आरा पुल के लालू प्रसाद के जन्मदिन पर उद्घाटन का विरोध करेगी भाजपा – सुशील मोदी
——
✍दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
——-

▶डोरीगंज (सारण)
छपरा आरा पुल का निरिक्षण को पहुँचे पुर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अगर सरकार द्वारा छपरा-आरा पुल का उद्घाटन लालू प्रसाद के जन्मदिन के नाम पर किया जाता है तो भाजपा उसका विरोध करेगी । उन्होने कहा की पुल किसी की निजी संपत्ति नही है जो किसी को गिफ्ट किया जा सके ।अगर गिफ्ट ही करना है तो जनता को होनी चाहिए । उद्घाटन उस व्यक्ति के नाम पर होने की बात हो रही है जिसके शासन मे गड्ढे मे सड़क हुआ करती है और जिसके शासन मे अलकतरा घोटाला हुआ था साथ ही जिसका इस पुल के निर्माण मे कोई योगदान नही है यह पुल तो एनडीए सरकार की देन है अगर लालू प्रसाद को गिफ्ट ही करना है तो अपनी 1000 करोड़ बेनामी संपत्ति को गिफ्ट करे । उन्होने कहा की अगर उद्घाटन करना ही है तो जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के अवसर पर किया जाता तो यह लोकनायक को एक श्रधान्जलि भी होती ।
उन्होंने कहा की लालू प्रसाद एवं उनके परिवार को जनता पर से भरोसा उठ गया है ।आजकल वे लोग तंत्र मंत्र पर भरोसा करने लगे है वे लोग दुश्मन नाशक जप हवन कराने लगे है । उनलोगो के लिए आज जनता प्यारा नही रहा तंत्र मंत्र प्यारा हो गया है ।गलत तरीके से 1000 हजार करोड़ की संपति अर्जित कर अपने को गरीबों के मसीहा कहते फिरते है ।
पुल के निरिक्षण के क्रम मे उन्होंने पुल के प्रोजेक्ट मैनेजर बब्लु सिंह से पुल के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली । जिसपर बब्लु सिंह ने बताया की आरा की तरफ सम्पर्क पथ जो 17 किलोमीटर है का एक लेन का काम पुरा हो गया है और छपरा की तरफ एक किलोमीटर का संपर्क पथ मे भी एक लेन का काम लगभग पुरा कर लिया गया है ।
इस अवसर पर कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति के द्वारा अपनी तीन सुत्री माँग संपर्क पथ , रिंग बाँध एवं स्व भिखारी ठाकुर के नाम पर पुल का नामकरण से संबन्धित एक आवेदन पूर्व उपमुख्यमंत्री को सौपा गया। आवेदन देने वालो मे समिति के अध्यक्ष ललन राय विनय राय हरेन्द्र मास्टर हरेश सिंह शामिल थे । जिसपर उन्होने उनकी माँग को सरकार द्वारा पुरा करने की माँग की ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद पुर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय अशोक सिंह रंजीत सिंह राकेश सिंह मुखिया राकेश सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह विधाकर सिंह मंटु राय सदर सी ओ विजय सिंह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार उपस्थिति थे ।




Recent Comments