​मधेपुरा:- जोरगामा में छत पर झुका बिजली का पोल, मौत का दे रहा आमंत्रण,विभाग उदासीन
प्रणव वर्मा”दैनिक खोज खबर”मुरलीगंज,मधेपुरा👉
मुरलीगंज प्रखंड की बिजली व्यवस्था दिन ब दिन बद से बदतर होती जा रही है प्रखंड के कई पंचायतों में बिजली बाँस बल्लों के सहारे आपूर्ति की जा रही है और विभागीय कर्मी पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है । 

कुछ इस तरह जोरगामा ग्राम के वार्ड नं 08 की भी स्थिति है सी एस पी केंद्र के संचालक पुरुषोत्तम दास के छत के ऊपर बुरी तरह से बिजली का पोल झुका हुआ है जो कि बहुत बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है । 

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि यहाँ की स्थिति लगभग 5 वर्षों से ऐसी है कई बार बिजली विभाग को लिखित और मौखिक रूप से कहा गया है लेकिन फिर भी हालत वैसी ही है उन्होंने कहा कि शायद विभाग कोई बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रही हो । लोगों द्वारा बताया गया कि अगर कभी कुछ होता है तो विभाग पूरी तरह जिम्मेवार होगी । वहीं फुलेश्वर कुमार ने बताया कि इस वार्ड के लगभग 10 घर बाँस के सहारे बिजली प्राप्त कर रही है जो कि सर्वथा गलत है । लोगों द्वारा बताया गया कि अगर यहाँ की समस्या दूर नहीं की गई तो हमलोग चरणबद्ध तरीके से सड़क जाम करने को लेकर बाध्य हो जाएंगे । ऐसे ही विधुत विभाग की लापरवाही के कारण कुछ दिन पूर्व हरिद्वार चौक पर बिजली ठीक करने आए मिस्त्री शिवशंकर कुमार की मौत अचानक बिजली आ जाने के कारण हो गयी । जबकि शिवशंकर ने पावर हाउस से शटडाउन ले लिया था उसके बावजूद भी लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति कर दी गयी थी जिस कारण से मिस्त्री की मौत सहरसा में हो गयी ।