बलिया पुलिस ने असलहा के साथ दो युवकों को दबोचा
शीतल प्रसाद गुप्ता ब्यूरोचीफ,बलिया
बलिया (यूपी) 6 जुलाई। जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर सक्रिय पुलिस ने आज बुधवार को कार्बाइन व राइफल के साथ दो युवकों को गिफ्तार करने मे सफलता हासिल किया है।पुलिस ने थाने मे आईपीसी की धारा3/ 25/27 आर्म्स एक्ट व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दोनों युवकों को चालान न्यायालय कर जेल भेज दिया।
इस सम्बंध मे बलिया के सीओ सिटी केसी सिंह ने बताया कि स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय व एसओ दुबहड़ विनीत राय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बिहारसे काबाईन व रायफल खरीद कर लाये हैं।जो शिवरामपुर ढाले के पास बोरे में लेकर कही बेचने की फिराक में है।इस सूचना पर विश्वास करके दोनों टीमों के द्वारा मुखबिर की निशानदेही परराजेश कुमार ठाकुर उर्फ टनटन (साकिन-सहोदरा, थाना -कोतवाली, बलिया) व राहुल राय पुत्र धर्मेन्द्र राय(साकिन-गोपालपुर सहोदरा ,थानाकोतवाली , बलिया) को गिरफ्तार कर लिया गया ।राजेश के पास एक देशी कारबाईन 9 एमएम व 02 जिन्दा कारतूस तथा राहुल के पास एक देशी रायफल 02 जिन्दा कारतूस315बोर बरामद किया गया।गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार को बिहार से खरीद कर लाये थे।सीओने बताया उक्त असलहों के बावत बिहार पुलिस से सम्पर्क किया जा रहाहै।




Recent Comments