मझौलिया पश्चिम चम्पारण:- सरिसवा अनुप मिट हाउस मे पुलिस छापेमारी के दौरान शराब के साथ दो धराये
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया पुलिस ने शुक्रवार की शाम सरिसवा बाजार के होटलों पर छापेमारी की|पुलिस को सूचना मिली थी की शाम मे रामगढ़वा सिकटा सुगौली थाना के लोग सरिसवा मे आकर होटल मे बैठकर शराब का सेवन कर रहे है|एस आई सुधीर कुमार ने सरिसवा के अनुप मिट हाउस से शराब के साथ सिकटा थाना के सिरीसिया के शेख हसन व रतनमाला गांव के राजेंद्र राम को पकड़ा|थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया की दोनों को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है|वही दुकान को सिल किया जायेगा।




Recent Comments