• 07 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक चलेगा मेंटेंनेंस का कार्य
• आमजन से सांसद रुडी की अपील, धैर्य रखें, विकास में दे सहयोग
• बिजली पूरी तरह से शीघ्र होगी बहाल, अबाधित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी सारण में
• सांसद कंट्रोल रूम से बिजली संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है
• गर्मी और बरसात से पूर्व मेंटेनेंस का कार्य कराना अति आवश्यक था
• कम से कम पावर कट का हर संभव प्रयास परन्तु नवीनीकरण की बाध्यता
• रुडी ने बताया, मढ़ौरा, पोझी, नगरा, भेल्दी, मकेर और अमनौर होगा प्रभावित
• प्रभावित क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति की है वैकल्पिक व्यवस्था
Ph
जनादेश/छपरा । कभी कभी सुविधा प्राप्त करने के लिए क्षणिक लाभ को छोड़ना भी पड़ता है। सारण में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए रसुलपुर ग्रीड में आधुनिकीकरण और रखरखाव के लिए बुधवार से शनिवार तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने बताया कि रसुलपुर स्थित बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड में कपलिंग, स्टेबिलिटी एवं जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। यह चार दिनों तक, 07 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक चलेगा। जिसके कारण ग्रिड से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। इसका असर मढ़ौरा, पोझी, नगरा, भेल्दी, मकेर और अमनौर पर पड़ेगा। परन्तु इन क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी किसी भी जानकारी सांसद कंट्रोल रूम में उपलब्ध है। सारण के नागरिक इससे संबंधित और समय की जानकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त कर सकते है।
नियमित रखरखाव और अपग्रेडेशन, कपलिंग आदि कार्यों को संपादित करने के लिए इन चार दिनों तक विद्युत आपूर्ति अव्यवस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि पावर कट अलग-अलग समय पर निर्धारित रहेगा। चार दिनों तक चलने वाले मेंटनेंस के कार्याे को लेकर अलग-अलग क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। इस आंशिक रूप से पावर कट के चलते सारण के कुछ क्षेत्र प्रभावित होंगे। आम जनता से सांसद रुडी ने अपील की कि इन चार दिनों तक, जब तक कि रसुलपुर ग्रिड के ये कार्य पूरे न हो जाय, धैर्य रखते हुए विकास के काम में सहयोग दें। शीघ्र ही पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी और सारण जिला में गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि गर्मी और बरसात के पूर्व यह मेंटेंनेंस का कार्य कराना अति आवश्यक वरना जिला में आने वाले दिनों में बिजली की भारी समस्या होती। उन्होंने बताया कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि मेंटेनेस के दौरान कम से कम पावर कट हो।