बेतिया – योगापट्टी:– हुआ विवाहिता का अपहरण
✍न्यूज इनपुट तबरेज अजीज योगापट्टी (पं.च) बिहार:–
नवलपुर थाना क्षेत्र के बरवा सानी गाँव की शौच करने गई विवाहिता को अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चलने पर अपहृत लड़की की मां आशा देवी ने नवलपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है अपहरण हुई विवाहिता की मां ने गांव के ही निम्नलिखित लोगों पर आवेदन देकर दर्ज कराई शिवम यादव योद्धा यादव सुरेश यादव उदयभान यादव प्रमोद यादव और ब्रह्मा यादव को नामजद कराई है अपहर्ता की मां ने बताई कि उनकी विवाहिता लड़की गांव के ही सरेह में दिन के लगभग एक बजे शौच करने गई थी काफी समय के बाद घर वापस नहीं आने पर अपहर्ता की मां ने खोजबीन चालू कर दी काफी खोजबीन करने और पूछताछ करने के बाद पता चला कि घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनके लड़की को अपहरण कर लिया है काफी कहने सुनने के बाद भी वापस नहीं आई लड़की तो अपहर्ता लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर दर्ज कराई थाना प्रभारी राजमणि ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही आरोपीओ को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Recent Comments