नैनी पंचायत मे दो सौ शौचालय का निर्माण शुरु
डोरीगंज (सारण) :
“””””””””””””
सदर प्रखंड के नैनी पंचायत में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शौचालय निर्माण के लिए 200 गड्ढो की खुदाई पूरी कर ली गयी। खुदाई पूरी होने के बाद आज स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रयाग सिंह ने शौचालय निर्माण के लिए नारियल फोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । इस अवसर पर सदर बीडीओ रमण सिन्हा, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा शर्मा, बीडीसी सदस्या संगीता सिंह, जीविका समन्वयक डिंपल सिंह, अखिलेश सिंह, इन्द्रसेन बहादुर सिंह, समेत सभी स्वच्छताग्रही व वार्ड सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments