बेतिया – गौनाहा:– *दोन कैनाल नहर पर पक्का मकान बनाने को लेकर प्राथमिक दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* दोन कैनाल नहर पर अवैध रूप से पक्का मकान बनाने को लेकर कनीय अभियंता प्रेमनाथ पाण्डेय ने सहोदरा थाना मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
जिसमे कहा गया है कि पिपरा निवासी विजय तिवारी ने दोन कैनाल नहर की जमीन पर अवैध रूप से जबर्दस्ती पक्का मकान का निर्माण कर रहा है ।
वही इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि दोन कैनाल नहर पर पिपरा निवासी तिवारी के द्वारा अवैध रूप से जबरदस्ती पक्का मकान बनाने को लेकर दोन कैनाल इंजीनियर प्रेमनाथ पाण्डेय ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।




Recent Comments