दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सी पी आई की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव मुख्य मंत्री ममता
बनर्जी के गुंडों द्वारा की गई माकपा के 16 कार्यकर्ताओ की हत्या ,हिंसा की बर्बर कारवाई, बूथ लूट में पुलिस की संलिप्तता और उस पर चुनाव आयोग की चुपी स्पस्ट रूप में जनता को जनतांत्रिक अधिकारों से बंचित करना है ।त्रिमूल कांग्रेस के गुंडों ने सी पी एम के कार्यकर्ता के घर मे आग लगाकर पति पत्नी दोनों को जिन्दा जलाना मानवता को सर्मसार करता है ।
इतना ही नहीं पंचायत नामांकन के समय ममता ने अपने गुंडो के हाथों में बम और पिस्तौल लहराते हुए नामानकंकर्ताओ को खदेड़ दिया ।दस बार सांसद रहे का रामचन्द्र डोम, माकपा राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा, सुजान चक्रवर्ती जैसे पार्टी नेताओं को मारा गया।इस तरह का भय व आतंक कायम किया गया की34% सीट पर ममता के गुंडे निर्विरोध हो गये।
बेतिया में इस बर्बर जुल्म और जनतंत्र पर हमले के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त करते हुए हत्यारिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया ।
इस कार्यक्रम में सी पी एम जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव, शंकर कुमार राव, नीरज बरनवाल ,प्रकाश कुमार वर्मा ,बी के नरुला,प्रभुनाथ गुप्ता, रामा यादव ,म वहीद, अनवार अली असर्फी प्रसाद ,अब्बास मियां, जयनारायण प्रसाद तथा सी पी आई के राधा मोहन यादव ,ठाकुर राम ,बब्लू दुबे ,गल्लू चौधरी ,जवाहर प्रसाद आदि साथियों ने भाग लिया ।इस अवसर पर सभा को प्रभुराज नारायण राव, प्रभुनाथ गुप्ता ,रामा यादव ,राधा मोहन यादव बब्लू दुबे ,ठाकुर राम ,जवाहर प्रसाद ने सम्बोधित किया ।