मढ़ौरा। स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय में कार्यरत एस एम एस विजय कुमार श्रीवास्तव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।बताया गया है कि मढ़ौरा चीनी मिल कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार श्रीवास्तव ने पटना के निजी अस्पताल में बीती रात दम तोड़ दिये। कार्यालय सहकर्मी कृषि समन्वयक हरिकिशोर सिंह ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि विजय कुमार श्रीवास्तव फसल बीमा का कार्य को संपादित कर रहे थे कि एक हप्ता पहले तबियत खराब होने पर छपरा में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां पर जांच में कोरोना पॉजिटिव बताये गए थे। लेकिन तीन दिन पहले हालात बिगड़ने पर उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सूचना मिली है कि सहकर्मी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बीती रात अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।उनके निधन के खबर से सभी सहकर्मियों में शोक की लहर है।